भारत-श्रीलंका तीसरा वन-डे आज: श्रीलंका का चौथी बार क्लीन स्वीप करने का मौका, संजू सैमसन को मिल सकती है प्लेइंग-11 में जगह

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वन-डे की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। 2-0 से आगे भारतीय टीम अगर यह मुकाबला जीतती है तो वह चौथी बार किसी द्विपक्षीय वन-डे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप करेगी। भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में भी बदलाव कर सकती है। शुरुआती 2 मुकाबलों से हल्की चोट के कारण बाहर रहे संजू सैमसन अब पूरी तरह फिट हैं। उन्हें मौका दिया जा सकता है।

वर्ल्ड सुपर लीग के लिहाज से श्रीलंका के लिए अहम मुकाबला
श्रीलंका की टीम भले ही सीरीज हार गई है, लेकिन वर्ल्ड सुपर लीग के लिहाज से उसके लिए यह मुकाबला काफी अहम है। सुपर लीग में भारत के अलावा टॉप-7 स्थान पर रहने वाली टीम 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेंगी। भारत को मेजबान होने के नाते ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन मिली है। श्रीलंका 13 टीमों की लिस्ट में अभी 12वें स्थान पर है। भारत चौथे स्थान पर है।

नहीं खेलेंगे कसुन रजिता
तीसरे वन-डे मैच में श्रीलंका के फास्ट बॉलर कसुन रजिता नहीं खेलेंगे। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने मैच से एक दिन पहले बताया कि रजिता चोटिल होने के कारण मैच से बाहर हो गए हैं। श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले में उनके स्थान पर लाहिरु कुमारा को मौका दे सकती है। इसके अलावा लक्षण संदाकन के स्थान पर अकिला धनंजय को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।

भुवनेश्वर की जगह सैनी को मौका मुमकिन
इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान बनाए गए भुवनेश्वर कुमार दूसरे वन-डे के दौरान 100% फिट नजर नहीं आए थे। अगर उन्हें रेस्ट दिया जाता है तो तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। संजू सैमसन को ईशान किशन या मनीष पांडे में से किसी एक की जगह मौका दिया जा सकता है।

पावर प्ले में गेंदबाजी चिंता का विषय
भारतीय टीम के लिए पावर प्ले में विकेट न ले पाना चिंता का कारण बना हुआ है। पहले वन-डे में भारतीय टीम शुरुआती 10 ओवर में सिर्फ 1 विकेट ले पाई थी। वहीं, दूसरे वन-डे में पावर प्ले में भारत को एक भी विकेट नहीं मिला। भारतीय टीम पिछले 14 वन-डे मैचों में पावर प्ले में सिर्फ 5 विकेट ले पाई है। इस दौरान शुरुआती 10 ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने 159 की औसत से रन दिए हैं। वहीं, इकोनॉमी 5.88 की रही है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
दासुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, भानुका राजपक्षे, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असालंका, वानिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, अकिला धनंजय और लाहिरु कुमारा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...