103 धूमावती माताएं हुई वित्तीय सहायता से लाभान्वित

103 धूमावती माताएं हुई वित्तीय सहायता से लाभान्वित

बीकानेर@जागरूक जनता। श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा माताओं को धरणीधर महादेव मन्दिर व  माताओं के घर पर जाकर त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई | ट्रस्ट द्वारा 103 माताओं को त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई | सचिव भंवरलाल चांडक ने बताया कि ट्रस्ट उपाध्यक्ष कन्हैयालाल आचार्य ने पूरी सरकारी एडवाइजरी की पालना करते हुए पदाधिकारियों के साथ सभी माताओं की महामारी संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए ट्रस्ट में पंजीकृत 103 धूमावती माताओं को मंदिर परिसर व घर पर जाकर 1500 रूपये की त्रेमासिक वित्तीय सहायता प्रदान की गई | ट्रस्ट द्वारा किये गए इस सेवा प्रकल्प में सुरेंद्र भादाणी, नरेश मित्तल, दाऊलाल खुडिया, गजेंद्र मोदी, सेवाराम सोनी व राधेश्याम पंचारिया ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related