RBSE 12th Result 2021 date : 24 जुलाई को जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2021 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) 24 जुलाई को आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। शिक्षा विभाग ने बुधवार शाम ट्वीट कर यह सूचना दी। शिक्षा विभाग ने कहा, ‘दिनांक 24 जुलाई 2021 शाम 4 बजे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा कक्षा 12 विज्ञान, वाणिज्य एवं कला वर्ग का परिणाम जारी करेंगे। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के चैयरमैन डॉ. डी.पी. जारोली भी मौजूद रहेंगे।’ छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। करीब साढ़े 9 लाख स्टूडेंट्स को परिणाम की घोषणा का इंतजार है। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया जा रहा है। पिछले साल तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट अलग-अलग दिन जारी किया गया था। पहले साइंस, फिर कॉमर्स और अंत में आर्ट्स का रिजल्ट घोषित किया गया था।

गौरतलब है कि कोरोना के चलते इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दीं गई थीं। ऐसे में दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का परिणाम तैयार करने के लिए फॉर्मूला जारी किया गया। इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए 21.58 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत है। इसमें 10वीं में करीब 12 लाख व 12वीं में करीब साढे़ 9 लाख स्टूडेंट हैं।

परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विधार्थियों को फिर से एग्जाम देने का मौका मिलेगा। जब बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, वह तब परीक्षा दे सकेंगे। इसके लिए वैकल्पिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाएगा तथा वैकल्पिक परीक्षा के ही अंकों को अंतिम परिणाम के रूप में माना जाएगा।

23 जून को रिजल्ट का फॉर्मूला जारी करते समय शिक्षा मंत्री डोटासरा ने कहा था कि 12वीं के नतीजे 45 दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे में आरबीएसई की योजना पहले 7 अगस्त तक रिजल्ट जारी करने की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई तक सभी राज्य बोर्डों को परीक्षा परिणाम जारी करने का आदेश दिया। इसके बाद एक सप्ताह पहले 24 जुलाई को ही नतीजे जारी किए जा रहे हैं।

समझें 12वीं का रिजल्ट फॉर्मूला
12वीं कक्षा के परिणाम 10वीं कक्षा के मार्क्स, 11वीं कक्षा के मार्क्स और 12वीं कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। 10वीं कक्षा के मार्क्स का वेटेज 40 फीसदी, 11वीं का 20 फीसदी और 12वीं का भी 20 फीसदी रहेगा। 12वीं कक्षा के मार्क्स विद्यालय विषय समिति तय करेगी। सत्रांक का वेटेज पहले की तरह 20 फीसदी रहेगा। 12वीं में स्कूल के पास विद्यार्थी को 40 अंक देने की जिम्मेदारी होगी। स्कूलों को 7 जुलाई तक 12वीं कक्षा के अंकभार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। बोर्ड ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र लिखा था जिसमें कहा गया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालय प्रधानों को बोर्ड द्वारा सुझाई गई अंक योजनानुसार अंकभार प्राप्तांक शीघ्र बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देश दें, ताकि रिजल्ट समय पर तैयार हो सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414