बीकानेर में दर्दनाक हादसा, नौजवान युवक सहित 18 भेड़ो की मौके पर ही मौत

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, नौजवान युवक सहित 18 भेड़ो की मौके पर ही मौत

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के लूणकरनसर थाना क्षेत्र में सुबह सुबह ही एक हादसे में युवक सहित 18 भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के अनुसार एक युवक और उसके साथ चल रही भेड़ों को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया युवक का शव तो इतना बुरी तरह कुचला कि उसको एकत्रित करना मुश्किल था । बुधवार सुबह नाथूसर गांव का मघाराम मेहला अपने भेड़ों को लेकर चराने के लिए निकला था । करीब 25 भेड़ों का ये रेवड़ सडक़ के किनारे चल रही थी , इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने इन सभी को कुचल दिया । पांच – सात भेड़ तो बच गए लेकिन बाकी सब ट्रक की चपेट में आ गए । रेवड़ के आगे आगे चल रहे मघाराम को भी ट्रक ने पूरी तरह कुचल दिया । उसके शरीर के ऊपर से ट्रक निकल गया, जिससे शव क्षत विक्षत होकर सडक़ पर फैल गया । नेशनल हाइवे संख्या 62 पर विश्वकर्मा गेट के पास हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है । घटना की जानकारी मिलने पर टाइगर फोर्स के सदस्य भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...