रीट 2018 में चयनितों ने निदेशालय के आगे लगाई झाडू, नही रहा कोई इनकी पीड़ा सुनने वाला!

बीकानेर@जागरूक जनता। बेरोजगारी का आलम क्या होता है यह दुखड़ा रोज सुनने को मिलता है लेकिन जब चयनित ही इस पीड़ा से गुजरने को मजबूर हो तो भला अब इनकी पीड़ा का तो कोई अंदाजा ही नही रह जाता । क्योंकि जिस मंजिल पर यह खड़े है उसके बारे में एक कहावत है कि” ना घर का ना घाट का” । कुछ ऐसी ही पीड़ा रीट 2018 में चयनित उठा रहे है । रीट 2018 में चयनित 6 महीने से नियुक्ति न मिलने से पिछले पांच दिनों से आंदोलन कर रहे शिक्षकों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय के बाहर झाडू निकालकर प्रदर्शन किया । चयनितों का कहना है कि यह महापड़ाव नियुक्ति न मिलने तक जारी रहेगा । बयाना ब्लॉक के चयनित दीपक शर्मा ने बताया कि रीट 2018 की प्रतीक्षा सूची कोर्ट आदेश, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की सहमति अनुसार लेवल प्रथम 894 पदों और लेवल द्वितीय 2840 पदों पर जारी की गई । जिनमे से लेवल द्वितीय के अंग्रेजी विषय को छोड़कर सभी विषयो की नियुक्ति फरवरी में हो गयी । यानी 70 प्रतिशत की नियुक्तियां हो चुकी है और 30 प्रतिशत नियुक्तियां कोर्ट स्टे के कारण रुक गयी । चयनितों की मांग है कि जल्द से जल्द सुनवाई एवं एजी साहब द्वारा पैरवी करवाकर हमे नियुक्ति प्रदान करे | धरना स्थल पर मौजूद राधाकृष्ण प्रजापत, संजय मीना, शंकर चौधरी, रतन, सूर्यप्रकाश आदि ने बताया कि यह धरना हमारी नियुक्ति आदेश तक जारी रहेगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...