पाकिस्तान: चीनी नागरिकों से भरी बस में धमाका, कम से कम 10 लोगों की मौत

पाकिस्तान के हजारा में 30 चीनी नागरिकों को ले जा रही बस को बम से उड़ाया, 6 इंजीनियरों और एक पाकिस्तान नागरिक समेत 10 लोगों की मौत

नई दिल्ली। पाकिस्तान ( Pakistan ) के उत्तरी हिस्से में बुधवार को एक बस को निशाना बनाकर जबरदस्त धमाका (Bomb Blast) किया गया। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में चीनी नागरिकों (Chinese nationals) के अलावा एक पाकिस्तानी जवान भी शामिल हैं।

हजारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि ये बस ऊपरी कोहिस्तान (Upper Kohistan) में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे।

देश के उत्तरी हिस्से में एक सुनसान जगह हुए इस धमाके को लेकर अभी तक ये साफ नहीं है कि ये सड़क किनारे लगाई गई आईईडी की वजह से हुआ है या फिर बस में ही विस्फोटक लगाया था। वहीं जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि धमाके में 40 के करीब लोग घायल हुए हैं।

इंजीनियरों के साथ अर्धसैनिक बल का सुरक्षाकर्मी भी मारा गया है। पाकिस्तान में पहले भी इस तरह के धमाके होते रहे हैं। ये इलाका खैबर पख्तूनख्वा में स्थित है, जहां पर पाकिस्तान तालिबान के आतंकी सक्रिय हैं।

धमाके में मरने वालों में चीन के 6 नागरिक शामिल हैं। ये सभी इंजीनियर थे, जो चाइना-पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर से जुड़े एक प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहे थे। इसके अलावा एक पाकिस्तानी सैनिक की भी मौत हुई है।

मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच चुकी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बम कहां रखा गया था और कितनी डेंसिटी का था। फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

हजारा क्षेत्र के एक प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि जिस बस को निशाना बनाते हुए धमाका किया गया था, उसमें करीब 30 चीनी इंजीनियर भी सवार थे। ये लोग ऊपरी कोहिस्तान इलाके में स्थित दासू डैम पर जा रहे थे।
यह दासू डैम चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा है। चीन के 65 अरब डॉलर के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के तहत ही चाइना पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...