Kalraj Mishra : एक दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रहेंगे राज्यपाल मिश्र, जानें कार्यक्रम

राज्यपाल कलराज मिश्र कल रहेंगे उदयपुर प्रवास पर, जयपुर से रवाना होकर सुबह 10.45 बजे पहुंचेंगे डबोक एयरपोर्ट, मुरारी बापू से संवाद कार्यक्रम, श्रीनाथ मंदिर के भी करेंगे दर्शन, शाम तक जयपुर लौटने का है कार्यक्रम, तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा उदयपुर जिला प्रशासन

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र (कल) गुरुवार को एक दिवसीय उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी हुए कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मिश्र कल जयपुर से राजकीय विमान से रवाना होकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा सुबह 11 बजे नाथद्वारा के राबछा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल यहां मुरारी बापू के संवाद कार्यक्रम में शरीक होने के साथ ही श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन भी करेंगे। राज्यपाल का इसी दिन शाम 5 बजकर 10 मिनट पर उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट से रवाना होकर वापस जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।

राज्यपाल कलराज मिश्र की प्रस्तावित उदयपुर प्रवास को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में कल कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक हुई जिसमें सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को प्रोटोकॉल संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के मद्देनज़र जिला प्रशासन की ओर से आज फाइनल रिहर्सल भी की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...