UP : कांग्रेस मुख्यालय में लगे पोस्टर से राहुल गांधी गायब, अकेली दिख रहीं प्रियंका

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि यह पोस्टर पार्टी नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में है, पोस्टर दर्शा रहा है कि यूपी को युवा लीडरशिप की जरूरत है

जागरूक जनता नेटवर्क
लखनऊ. आगामी विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) की तैयारियों में सभी दल जुट गये हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं का यूपी आना शुरू हो गया है। आज 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को करीब 1600 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात देंगे। कल 16 जुलाई को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ पहुंच रही हैं। इस दौरान पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ ही संगठनात्मक विषयों पर भी बात करेंगी। प्रियंका के दौरे से पहले कांग्रेस दफ्तर में लगाया गया एक पोस्टर यूपी की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का एक बड़ा पोस्टर लगा है। लंबे-चौड़े इस पोस्टर में खेत में उगते सूरज के साथ सिर्फ प्रियंका गांधी और कांग्रेस का चुनाव चिन्ह (हाथ का पंजा) है। आमतौर पर कांग्रेस के पोस्टर्स में रहने वाले राहुल गांधी को इसमें जगह नहीं दी गई है। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी क्या राहुल गांधी के चेहरे पर दांव नहीं लगाएगी। बल्कि, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी ही सीएम चेहरा होंगी। गौरतलब है कि 2017 का विधानसभा चुनाव राहुल गांधी की अगुआई में लड़ा गया था। इस चुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था।

यूपी में सक्रिय हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार सक्रिय हैं। प्रियंका गांधी जैसे-जैसे यूपी में सक्रिय होती गईं, राहुल गांधी दिल्ली की राजनीति पर फोकस कर रहे हैं। प्रियंका के पोस्टर से राहुल गांधी क्यों गायब हैं? इससे कांग्रेस क्या संदेश देने की कोशिश कर रही है? यह साफ नहीं है फिर भी इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

पोस्टर पर बोले यूपी कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि यह पोस्टर पार्टी नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में है। पोस्टर दर्शा रहा है कि यूपी को युवा लीडरशिप की जरूरत है। यूपी की जनता प्रियंका गांधी की उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। लोग प्रियंका गांधी को विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...