बीकानेर मंडल रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ स्पेशल चेकिंग में 255 मामलों में 99,545/- रुपए वसूले

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर मंडल पर बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने हेतु सघन स्पेशल टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर अनिल रैना के निर्देश पर बीकानेर मंडल पर सोमवार को श्रीमती सीमा बिश्नोई मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने हनुमानगढ  को बेस रखते हुए मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक जगदेव रंधावा व मंडल के अन्य टिकट निरीक्षकों के 11 स्टाफ के साथ हनुमानगढ स्टेशन व ट्रेनों में बीकानेर-हनुमानगढ खंड, हनुमानगढ- श्रीगंगानागर खंड,बीकानेर-सूरतगढ़ खंड तथा बीकानेर-चूरू खंड पर सघन टिकट अभियान चलाते हुए  बिना टिकट यात्रा के कुल 238 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त  किराया व पेनल्टी सहित कुल रु. 97,645/- वसूले  गए तथा बिना मास्क के 17 मामलों से रु. 1900/- सहित कुल 255 मामलों से कुल रु. 99,545/- वसूले  गए। बीकानेर मंडल द्वारा  बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने, सफाई को प्रोत्साहित करने  हेतु ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related