जयपुर से इस वक्त की दुःखद घटना, आकाशीय बिजली गिरने से 10 की मौत की खबर!, 35 से अधिक के हताहत देखें वीडियो

जयपुर@जागरूक जनता । जयपुर से इस वक्त की बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है । जंहा आमेर महल के सामने बने वॉच टॉवर पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमे 10 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है! जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान वॉच टॉवर पर लोग सेल्फी ले रहे थे,जिसमे 35 के करीब लोग चढ़े हुए थे वॉच टावर पर तभी आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग पहाड़ी जंगल में गिरे। जिसके बाद समूचे जिले में हड़कंप मच गया । प्रशासन व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई है जिसमे से अभी तक 30 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जिसमे से 10 की मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है ! अभी पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन जारी है, हालांकि अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है । मौके पर सिविल डिफेंस की टीम घायलों की खोजबीन कर रही है वंही SDRF की टीम को भी किया गया मौके के लिए रवाना किया गया है । घटनास्थल पर तहसीलदार जगदीश सहित पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर मौजूद है । आमेर महल स्थित वॉच टॉवर के पास गिरी शाम को आकाशीय बिजली गिरी जिसमे अब रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है । घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मियों के अनुसार पहाड़ी से नीचे गिरे लोगो का बचना मुश्किल प्रतीत हो रहा है । प्रशासन ने अब तक रेस्क्यू टीम के 17 लोगों को नीचे उतारा है । फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...