डीएसटी प्रभारी बिजारणियां ने जड़ा सुबह-सुबह चौका,चंद घण्टो में चोखुंटी फायरिंग कांड के तीन आरोपीयों को दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता । सुबह-सुबह पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है जंहा जिला पुलिस की स्पेशल सेल (डीएसटी) के हाथ बड़ी सफलता लगी है । घटना के मात्र 28 घण्टे में ही डीएसटी ने हाल ही में हुई फायरिंग कांड के तीन आरोपियों को दबोच लिया है । इस गिरफ्तारी को डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया व सदर सीआई सत्यनारायण गोदारा की टीम ने अंजाम दिया है ।
डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले संदिग्धों की सूची बनाकर उनसे कड़ी पूछताछ की गई वंही साइबर तकनीक का इस्तेमाल किया गया और कड़ी मेहनत व मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों सिकंदर, रिजवान व दाऊद को दबोच लिया । उल्लेखनीय है,दो दिन पहले गजनेर ओवरब्रिज के नीचे बदमाशों ने जग्गू और हसन पर फायरिंग की थी,जिसमे एक के पेट के निचले हिस्से में व एक के पैर में गोली लगी थी जिनका पीबीएम उपचार चल रहा है ।
डीएसटी को है महारत हासिल..
जिले में डीएसटी के नेर्तत्व में अब तक अनगिनत ताबड़तोड़ कार्यवाहियां हुई है जिसमे अवैध मादक पदार्थों व हथियारों को जब्त कर सैकड़ो तस्करों को जेल की हवा खिलाई है वंही कई मामलों में त्वरित कार्यवाही कर खुलासा किया है । इसी क्रम में एक और त्वरित शॉट लगाते हुए डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया की टीम ने हाल ही में हुई फायरिंग कांड के आरोपियों को ट्रेस आउट करते हुए दबोचा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...