जिला रसद अधिकारी की कार्यवाही,’अवैध बॉयोडीजल पंप किया सीज’

जिला रसद अधिकारी की कार्यवाही,’अवैध बॉयोडीजल पंप किया सीज’

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला द्वारा उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने  के दौरान गुरूवार को शोभाणा – भादला रोड पर ग्राम शोभाणा तहसील नोखा में संचालित एक बायो डीजल पंप का निरीक्षण किया।  मौके पर जांच करने पर उक्त पंप का बायोफ्यूएल  प्राधिकरण जयपुर से पंजीयन होना नही पाया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सेल्समैन से दस्तावेज मांगे जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नही किए गए, जिससे प्रथमदृष्टया यह पंप अवैध संचालित लगा। उन्होंने बताया कि शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नवीन जैन के अनुसार जिले में अवैध बॉयोडीजल पंप पाए जाने पर सीज करने की कार्यवाही के निर्देश दिए हुए हैं।  
दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने पर शोभाणा में संचालित विष्णु फ्यूल सेंटर को सील किया गया । मौके पर भंडारित प्रोडक्ट के सैंपल लिए गए जिसको प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस कार्यवाही में प्रवर्तन निरीक्षक योगेश चैधरी भी शामिल थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...