इराक में अमेरिकी दूतावास पर हमला

बगदाद में US एम्बेसी पर एक के बाद एक तीन रॉकेट दागे गए; दो दिन पहले ही सेना ने दूतावास के पास घूम रहे एक ड्रोन को मार गिराया था

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में गुरुवार को अमेरिकी दूतावास पर हमला हुआ। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास को रॉकेट से निशाना बनाया गया। इस पर एक के बाद एक तीन रॉकेट दागे गए। इराक की सेना ने इस हमले की जानकारी दी है।

इससे दो दिन पहले ही अमेरिका सेना ने दूतावास के पास घूम रहे एक ड्रोन को मार गिराया था। इससे पहले इराकी एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सेना के जवानों पर 14 रॉकेट हमले हुए थे। इसमें दो लोग घायल हुए थे। इराक के साथ-साथ सीरिया में भी अमेरिकी सेना को निशाना बनाया जा रहा है।

दो रॉकेट ग्रीन जोन इलाके में गिरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो रॉकेट बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में गिरे थे। ग्रीन जोन में कई विदेशी दूतावास और सरकारी इमराते हैं। दूतावास के एंटी रॉकेट सिस्टम ने एक रॉकेट का रुख मोड़ दिया था, वह ग्रीन जोन के पास जाकर गिरा। अब तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है।

ईरान समर्थित मिलिशिया पर शक
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये हमले ईरान समर्थित मिलिशिया ने किए हैं। पिछले हफ्ते अमेरिका ने मिलिशिया के कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक भी की थी। इन हमलों मे उनके चार लोगों की मौत हुई थी। अमेरिका ने ये हमले इराकी-सीरिया बॉर्डर पर किए थे। हालांकि, ईरान ने अमेरिकी सेना पर इराक और सीरिया में किए जा रहे हमलों का समर्थन नहीं किया है, लेकिन उसने अमेरिका द्वारा ईरान समर्थित ग्रुप पर हमलों की भी निंदा की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...