मोदी कैबिनेट विस्तार:6 बजे शपथ लेने वालों में 24 नाम फाइनल, JDU के 4 मंत्री होंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम 6 बजे कैबिनेट का विस्तार करेंगे। माना जा रहा है कि बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटड टीम होगी। दरअसल मोदी का फोकस यंग टीम के साथ कोरोना महामारी और खराब होती अर्थव्यवस्था का मैनेजमेंट बेहतर करना है। हालांकि, अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी समीकरणों का ध्यान रखा गया है, पर इसमें टैलेेंट का बैलेंस भी रखा गया है। इनमें 24 नाम फाइनल हो चुके हैं।

इस कैबिनेट की तस्वीर भी करीब-करीब साफ हो चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुप्रिया पटेल, नारायण राणे, हिना गावित, सुनीता दुग्गल, पशुपति पारस, मीनाक्षी लेखी समेत कई नेता प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच रहे हैं।

टीम मोदी के नए चेहरे

  1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
  2. सर्वानंद सोनेवाल
  3. पशुपति नाथ पारस
  4. नारायण राणे
  5. भूपेंद्र यादव
  6. अनुप्रिया पटेल
  7. कपिल पाटिल
  8. मीनाक्षी लेखी
  9. राहुल कसावा
  10. अश्विनी वैष्णव
  11. शांतनु ठाकुर
  12. विनोद सोनकर
  13. पंकज चौधरी
  14. आरसीपी सिंह (JDU)
  15. दिलेश्वर कामत (JDU)
  16. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU)
  17. रामनाथ ठाकुर (JDU)
  18. राजकुमार रंजन
  19. बी एल वर्मा
  20. अजय मिश्रा
  21. हिना गावित
  22. शोभा करंदलाजे
  23. अजय भट्ट
  24. प्रीतम मुंडे

लीडर से पहले बैंकर रहे ज्योतिरादित्य को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
सिंधिया को मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता में लाने का इनाम दिया जा सकता है। उन्होंने न केवल कांग्रेस छोड़ी, बल्कि अपने करीबी दोस्त राहुल गांधी का भी साथ छोड़ दिया, जिनसे उनके करीबी पारिवारिक रिश्ते भी थे। साथ में 22 विधायक भी लाए और इससे राज्य में भाजपा की सरकार बनी। उनका मोदी कैबिनेट में शामिल होना ऐतिहासिक होगा। वे अपनी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नक्शेकदम पर चल रहे हैं

उन्हें एक संभावित काबिल मंत्री के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिनकी ग्लोबल अपील है। राजनीति में आने से पहले वे बेहद सफल बैंकर भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें विभाग भी अहम ही दिया जाएगा। साथ ही भाजपा का एक और लक्ष्य भी पूरा होगा। उन्हें कैबिनेट में शामिल किए जाने से राहुल गांधी और उनकी लीडरशिप क्षमताओं पर भी गहरी चोट लगेगी।

सर्वानंद सोनोवाल 2014 में भी मोदी टीम का हिस्सा रहे
असम के पूर्व मुख्यमंत्री सोनोवाल ने हेमंत बिस्व सरमा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ किया। उनके मोदी से रिश्ते भी काफी अच्छे हैं। असम का CM बनने से पहले वो 2014 मोदी कैबिनेट में भी थे। उन्हें खेल और युवा मंत्रालय दिया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...