राजस्थान: सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू, 1.10 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निवास से शनिवार को आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण की शुभारंभ किया।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने निवास से शनिवार को आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना के नए चरण की शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान सबसे बड़ा प्रदेश हैं। काफी कठिनाई हैं। ऐसे हालात में हम चिकित्सा क्षेत्र में काम कर रहे है। पहले भामाशाह योजना चलती थी। केंद्र की आयुष्मान योजना थी। हमने इसे मर्ज किया।

गहलोत ने कहा कि ये स्कीम स्ट्रांग बनाई। इस योजना में कोरोना भी शामिल किया। पैसा भले ही इसमें ज्यादा लगे। एक करोड़ 10 लाख परिवार को इसमे जोड़ा गया। डायलिसिस भी इसमें शामिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को लाभ मिलना चाहिए। इसमे स्टेट एंट्री फ़्रॉड यूनिट बनाई गई हैं। सही लाभार्थी का पता चलेगा। क्लैम्स की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

गहलोत ने कहा कि इस योजना की जानकारी घर-घर तक जानी चाहिए ताकि लोगो को इसका लाभ मिल सके। गरीब को इससे बहुत फायदा मिलेगा। कोरोना में भीलवाड़ा मॉडल बना। वेक्सीन में भी काम कर रहे है। पहला सुख निरोगी काया पर काम कर रहे हैं।

1.10 करोड़ परिवारों को मिलेगा फायदाः सीएम
सीएम गहलोत ने कहा कि इस योजना में 1800 करोड़ खर्च होंगे। इसमें से 1400 करोड़ राज्य सरकार और 400 करोड़ रुपए भारत सरकार देगी। इस स्वास्थ्य बीमा योजना से 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। इससे 1.10 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क उपचार मिल सकेगा। योजना के जरिए सरकारी के साथ राज्य सरकार से सम्बद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज लिया जा सकेगा। इस बीमा कवर में मरीज के भर्ती होने के 5 दिन पहले और अस्पताल से छुट्टी मिलने के 15 दिन बाद तक का चिकित्सा खर्च वहन किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...