प्रदेश में सरकारी तबादलों को लेकर आई यह अहम खबर

जयपुर@जागरूक जनता। राज्य सरकार ने मंगलवार को आदेश जारी कर राजकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाये गये  प्रतिबंध में 14 जुलाई से 14 अगस्त 2021 तक छूट प्रदान की है। 

आदेश के अनुसार इस अवधि में राज्य में कोविड-19 की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए स्थानांतरण के लिये आवेदक का प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट अथवा पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। इसके लिये कोई भी आवेदक कार्यालय आदि में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होगा और ना ही कोई विभाग कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा। यह आदेश राज्य के निगमों एवं मण्डलों तथा स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा।  

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...