ई-व्हीकल्स की खरीद पर राज्य सरकार देगी एक मुश्त 20 हजार का अनुदान

जयपुर@जागरूक जनता । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ई-व्हीकल्स के संचालन को प्रोत्साहन देने के लिए इन वाहनों के क्रेताओं को स्टेट जीएसटी के पुनर्भरण तथा बैटरी की क्षमता अनुसार हर वाहन की बिक्री पर अनुदान देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही इसके लिए 40 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को भी स्वीकृति दी है। 

प्रस्ताव के अनुसार, ई-व्हीकल्स की बिक्री पर राज्य में वर्तमान में देय 2.5 प्रतिशत जीएसटी का पुनर्भरण किया जा सकेगा। साथ ही दोपहिया वाहनों की बिक्री पर 2 किलोवाट से 5 किलोवाट की बैटरी क्षमता के अनुरूप 5 हजार से 10 हजार रुपए तक तथा तिपहिया वाहनों की बिक्री पर 3 किलोवाट से 5 किलोवाट बैटरी क्षमता के अनुरूप 10 हजार से 20 हजार रुपए तक प्रति वाहन अनुदान दिया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट में ई-व्हीकल्स की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए एसजीएसटी के पुनर्भरण तथा एकमुश्त अनुदान देने की घोषणा की थी। गहलोत के इस निर्णय से राज्य में ई-वाहनों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदूषण की रोकथाम एवं पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...