बीकानेर पुलिस ने बहुचर्चित हत्या के प्रयास के आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी

बीकानेर पुलिस ने बहुचर्चित हत्या के प्रयास के आरोपी को दबोचा, पूछताछ जारी

बीकानेर@जागरूक जनता। नोखा पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है । नोखा एसएचओ ईश्वरप्रसाद ने बताया विगत माह की 29 जून को परिवादी मालूसिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहिन की शादी गांव कंवलीसर के मालसिह पुत्र हेमसिंह के साथ हो रखी है । परिवादी के अनुसार उसका बहनोई शराब पी कर बहिन के साथ मारपीट व झगडा करता है, साथ ही छह दिन पहले उसके बहनोई ने मेरी बहिन को जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर घायल कर दिया । इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच उप निरीक्षक भोलाराम बेनीवाल को सुपुर्द की गई । इस दौरान एसपी से मिले निर्देशो के बाद एसएचओ ईश्वरप्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मालसिंह उर्फ मालूसिंह पुत्र हेमसिंह राजपूत निवासी कंवलीसर को नोखा से गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने प्रकरण में जांच आगे बढाते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है । उल्लेखनीय है, यह मामला “केरी की सब्जी ठीक से नही बनने पर आरोपी पति ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया” बहुचर्चित रहा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...