अधीर की जगह राहुल गांधी बन सकते हैं लोकसभा में कांग्रेस के नेता, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा उन्हें मनाने में जुटीं!

कांग्रेस नेता खुलकर इस पर कुछ नहीं बोल रहे। उनका कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है, क्‍योंकि राहुल गांधी को अभी खुद इस पर निर्णय लेना है।

नई दिल्ली। कांग्रेस जल्‍द ही कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें तो लोकसभा में कांग्रेस अपना नेता भी बदल सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी का नाम लोकसभा में नेता बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे है। हालांकि, कांग्रेस नेता खुलकर इस पर कुछ नहीं बोल रहे। उनका कहना है कि अभी इस बारे में कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा जा सकता है, क्‍योंकि राहुल गांधी को अभी खुद इस पर निर्णय लेना है।

दरअसल, लोकसभा में नए नेता की नियुक्ति के लिए कांग्रेस पार्टी में विचार चल रहा है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट पर गौर करें तो कांग्रेस के दो नेताओं का कहना है कि अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका वाड्रा इसकी पूरी कोशिश कर रही हैं कि राहुल गांधी इस पद के लिए तैयार हो जाएं।

कांग्रेस पार्टी से जुड़े इन नेताओं का यह भी कहना है कि अगर राहुल गांधी मान जाते हैं तो पार्टी अध्‍यक्ष की कुर्सी पार्टी के बाहर किसी अन्‍य को दी जा सकती है। यह उन 23 नेताओं की भी मांग पूरी होने जैसा होगा, जिन्‍होंने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में बदलाव की मांग की थी। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्‍यक्ष के चुनाव पर निर्णय बाद में लिया जा सकता है, क्‍योंकि मौजूदा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकाल 2022 तक है।

हालांकि एक बड़ी वजह यह भी है कि कांग्रेस में हर कोई नहीं चाहता है कि राहुल गांधी इस पद पर नियुक्‍त हों। मौजूदा समय में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी हैं। राहुल गांधी पर भाजपा लगातार संसद में उपस्थित नहीं होने को लेकर हमला करती रही है। साथ ही, संसदीय कमेटी की बैठकों में भी उपस्थित नहीं होने पर भी उन पर निशाना साधती रही है।

दूसरी ओर, अधीर रंजन चौधरी पर सवाल उठाए जाने लगे हैं, क्‍योंकि पश्चिम बंगाल में उनके नेतृत्‍व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीती है। उनके कुछ सहयोगियों ने ही माना है कि वह लोकसभा में पार्टी के कामकाज को ठीक से नहीं कर पा रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...