जयपुर एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों से एक्सेस पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू

राजधानी जयपुर में सांगानेर स्थित जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों ओला, उबर अन्य कैब वालों से पार्किंग शुल्क लेने की नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे पहले कमर्शियल वाहनों के जरिए यात्रियों को लेने आने वाले वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब 50 रुपए का शुल्क चौपहिया कमर्शियल वाहनों से लिया जाएगा।

जयपुर। राजधानी जयपुर में सांगानेर स्थित जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों ओला, उबर अन्य कैब वालों से पार्किंग शुल्क लेने की नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे पहले कमर्शियल वाहनों के जरिए यात्रियों को लेने आने वाले वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब 50 रुपए का शुल्क चौपहिया कमर्शियल वाहनों से लिया जाएगा। साथ ही दोपहिया वाहनों से 10 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। पहले ही दिन टैक्सी गाड़ियों को अंदर के सर्कुलर रोड से प्रवेश देने पर पार्किंग संचालकों और ओला, उबर के वाहन चालकों के बीच कहासुनी और विरोध हुआ। निजी वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं जल्द ही निजीकरण से पहले अडानी समूह के प्रतिनिधि जयपुर एयरपोर्ट का दौरा कर यहां बैठक करेंगे।

यह रहेगी व्यवस्था
अब अराइवल गेट के ठीक सामने सर्कुलर रोड पर स्टाफ के वाहनों की पार्किंग को खाली करवाकर यात्रियों को लेने आने वाले कमर्शियल वाहन 30 मिनट तक यहां रूके रहेंगे। जबकि अन्य वाहनों से यात्रियों को छोड़ने, यात्रियों को लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...