विधायक हुड़ला को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली

जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल के बाद गृह विभाग ने मुहैया कराई सुरक्षा, पुलिस के 11 जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे हुड़ला

जयपुर। सरकार को समर्थन दे रहे दौसा के महुवा से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल के बाद गहलोत सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई है। वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर गृह विभाग ने आदेश भी जारी किया है । वाइ प्लस श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत ओम प्रकाश हुड़ला की सुरक्षा में 11 जवान तैनात रहेंगे, जिनमें 5 जवान उनके घर पर और 6 जवान उनके साथ हर समय रहेंगे।

दरअसल बीते दिनों गहलोत समर्थक माने जाने वाले निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को जान से मारने की धमकी भरे फोन कॉल आने के बाद विधायक हुड़ला ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाए जाने की गुहार की थी, जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए थे। 7 जून को महुवा में विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के होटल पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी।

होटल पर हुए हमले की रिपोर्ट विधायक ओमप्रकाश हुड़ला ने महुवा थाने में दर्ज कराई थी।
गौरतलब है कि विधायक ओम प्रकाश हुड़ला पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में भाजपा विधायक रहते हुए संसदीय सचिव रह चुके हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर हुड़ला निर्दलीय चुनाव जीतकर विधायक बनें। हाल ही में सचिन पायलट कैंप और अशोक गहलोत कैंप के बीच चल रही बयानबाजी के दौरान भी हुड़ला ने गहलोत खेमे का पक्ष लिया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...