मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 10 जुलाई को

मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 10 जुलाई को

बीकानेर@जागरूक जनता। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकंपात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की हिंदी या अंग्रेजी की कंप्यूटर टंकण परीक्षा 10 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से गंगा थिएटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित होगी।
परीक्षा आयोजना समिति अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने बताया कि सभी संबंधित अभ्यर्थी 7 जुलाई से अपने प्रवेश पत्र  कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नंबर 13) से कार्यालय समय में ले सकेंगे। टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...