धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना एवं औषधीय सामग्री की पोटली का होगा वितरण, रूप चौदस पर बालाजी महाराज का होगा पंचामृत अभिषेक

जयपुर कालवाड़। श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज मंदिर, हाथोज धाम में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय दीपोत्सव महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। श्री बालाजी जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बताया कि दीपोत्सव के दौरान पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान भगवान धन्वंतरि को हल्दी, साबुत धनिया सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित की जाएगी तथा श्रद्धालुओं को विशेष पोटली वितरित की जाएगी। इसका उद्देश्य सभी के घरों में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना करना है। शुक्रवार को धन्वंतरि उत्सव मनाया जाएगा।
शनिवार को रूप चौदस के अवसर पर श्री बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक, विशेष श्रृंगार, भव्य झांकी एवं महाआरती का आयोजन होगा। रविवार को दीपोत्सव, गोवर्धन उत्सव एवं भैया दूज के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
वहीं 15 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर भगवान को भोग अर्पित किए जाएंगे तथा भव्य फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी।
स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बताया कि दीपोत्सव भारतीय सनातन संस्कृति, परंपरा एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है। हाथोज धाम में आयोजित होने वाले इन पांच दिवसीय धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
रिएक्ट करें
♥️
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


