प्रदेश के 20 शहरों में पारा 40 पार:चुरू और सवाईमाधोपुर में सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री तापमान

जयपुर में 4 जुलाई तक साफ रहेगा मौसम; मानसून आने में हो रही देरी

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून में देरी की वजह से तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान के 20 शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर चढ़ गया है। मंगलवार सुबह तक चुरू और सवाईमाधोपुर सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम तापमान उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर 36.0 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश की राजधानी जयपुर की करें तो यहां भी सोमवार को तापमान 41.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई।

मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जयपुर में आज आंशिक रुप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही, आगामी 4 जुलाई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आपको बता दें कि दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा पिछले करीब 10 दिनों से बाड़मेर, धौलपुर और भीलवाड़ा जिले में स्थिर है। इससे मानसून के आगे बढ़ने की गति धीमी पड़ गई है और मानसून आने में देरी हो रही है।

करौली और फलौदी को पीछे छोड़ चुरू और सवाई माधोपुर आगे
सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 80 मिमी. बारिश बांसवाड़ा जिले के बागीडोरा में हुई। कल पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक तापमान करौली में 41.6 डिग्री और पश्चिमी राजस्थान में फलौदी में 41.8 दर्ज किया गया। लेकिन मंगलवार सुबह तक चुरू और सवाई माधोपुर जिले का तापमान 43 डिग्री पार कर गया।

2 जुलाई तक शुष्क रहेगा मौसम, उदयपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना
प्रदेश में आगामी 2 जुलाई तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। 29 जून को पूर्वी राजस्थान के उदयपुर संभाग में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा चुरु, बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, गंगानगर, जैसलमेर, हनुमानगढ़ जिलों में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

सोमवार को प्रदेश में इन जगहों पर हुई बारिश
पूर्वी राजस्थान में बांसवाड़ा में बागीडोरा, उदयपुर में सारारा, प्रतापगढ़ में अर्नोद, उदयपुर में वल्लभनगर, डूंगरपुर में सागवाड़ा, प्रतापगढ़ शहर, बांसवाड़ा में शेरगढ़, सल्लोपत, डूंगरपुर में आसपुर, उदयपुर में खेरवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर में गणेशपुर, उदयपुर में कोटड़ा, उदयपुर में झाड़ोल और चित्तौड़गढ़ में बड़ी सादड़ी में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर के सिंदरी, जोधपुर के शेरगढ़, बाड़मेर के सेड़वा, पाली के रोहत और जोधपुर के ओसियां में हल्की बारिश दर्ज की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...