केंद्रीयमंत्री गजेंद्र सिंह को भगौड़ा बताने पर भाजपा हुई हमलावर

मुख्य सचेतक महेश जोशी के खिलाफ भाजपा ने रैली निकाल कर प्रदर्शन किया, पुलिस ने सिविललाइन फाटक की ओर जाने से रोका, कार्यकर्ताओं ने सर्किल पर ही पुतला फूंका

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को भगौड़े के बताए जाने के विरोध में भाजपा हमलावर हो रही है। भाजपा कार्यकताओं ने सोमवार को भाजपा कार्यालय से लेकर मुख्य सचेतक महेश जोशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सिविल लाइन फाटक की ओर जाने नहीं दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद सर्किल पर ही महेश जोशी का पुतला फूंका गया। दरअसल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को फोन टेपिंग के मामले में भगौड़ा करार दिया जा रहा है। भगौड़ा बनाए जाने पर सोमवार को कार्यकर्ता भाजपा ऑफिस में जमा हो गए। इसके बाद बैनर व पोस्टर के साथ रैली निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता निकले। मुख्य सचेतक महेश जोशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले। सिविल लाइन फाटक की ओर जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सर्किल पर ही रोक लिया। पुलिस ने सर्किल से आगे उन्हें जाने से रोक दिया। सिविल लाइन फाटक पर एसआई भर्ती को लेकर दूसरा विरोध-प्रदर्शन चल रहा था। इसके बाद सर्किल पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किल पर महेश जोशी का पुतला फूंका। भाजपा नेता प्रेम सिंह ने कहा कि पुलिस केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह को सुरक्षा दे रही है। वे लगातार राजस्थान में ही कार्य कर रहे है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार उन्हें भगौड़ा करार दिए जाने पर तुली हुई है। अगर वे भगौड़ा है तो उन्हें पुलिस क्यों सुरक्षा दे रही है। कांग्रेस सरकार उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। वे उदयपुर संभाग में काफी समय से है। पुलिस भी उन्हें सिक्योरिटी दे रही है। ऐसे में कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...