राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रतिनिधि मंडल मिला डोटासरा से, सौंपा विभिन्न माँगो का ज्ञापन

बीकानेर@जागरूक जनता । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) का एक शिष्टमंडल प्रांतीय महामंत्री यतीश वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मिला। जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि संघठन ने  ज्ञापन प्रस्तुत कर आग्रह किया कि पिछले 18 माह से महंगाई कर्मचारियों की 3 किस्तें बकाया हो गयी है  ओर महंगाई भत्ते सुरु करने के आदेश जारी किए जाए,1 जनवरी 2004 से पेंशन योजना जो अंशदाई प्रारंभ की है उसे बंद करने का आग्रह किया एवं शीघ्र ही पुरानी पेंशन राजस्थान के कर्मचारियों में लागू की जाए,पारदर्शी स्थायी स्थानांतरण  नीति लागू की जाए,शिक्षको की वेतन  विसंगतियां हैं उन्हें भी दूर किया जाए,शिक्षा विभाग में कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों को नियमित  किया जाए । कांग्रेस के घोषणा पत्र में कर्मचारी हितों की जो मांगे कांग्रेस ने रखी थी उन मांगों पर जल्द अमल करने का भी संगठन ने आग्रह किया । इन सब बातों के पश्चात मंत्री महोदय ने कहा कि हम शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मांगों के प्रति संवेदनशील हैं हम जल्द ही जो भी शिक्षक और कर्मचारियों की मांगे हैं अधूरी है उन्हें पूरा करने का प्रयास हमारी सरकार जल्द ही करेगी।
ज्ञापन देने में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष आचार्य ,प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा,जिला अध्यक्ष आनंद पारीक, जिला मंत्री गोविंद भार्गव, जिला उपाध्यक्ष गुरुप्रसाद भार्गव शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related