रोटरी भवन में रविवार को होगा विशाल कोविड टीकाकरण शिविर

रोटरी भवन में रविवार को होगा विशाल कोविड टीकाकरण शिविर

बीकानेर@जागरूक जनता । रोटरी भवन, सादुल गंज, बीकानेर में कोरोना महामारी से निपटने हेतु  आमजन की सुविधा  के लिए  विशाल निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया हैं।
क्लब अध्यक्ष विनोद दम्मानी, प्रकल्प संयोजक मुकेश कुलरीया एवं मुकेश बजाज ने बताया की वातानूकुलित हाल में रोटरी साथियों द्वारा आम जन की सुविधा हेतु प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक टीकाकरण शिविर सभी पात्र आयुवर्ग 18 वर्ष से अधिक का कोविशील्ड वैक्सीनेशन प्रथम एवं द्वितीय डोज का रखा गया हैं।

उपरोक्त शिविर में सरकारी दिशानिर्देशों की अनुपालन की जाएगी तथा वरिष्ठ नागरिकों हेतु प्रथक व्यवस्था भी की गयी हैं।
विदित रहे पूर्व में भी रोटरी परिवार द्वारा 3 बार कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। सामाजिक सरोकार के हर क्षेत्र में रोटरी परिवार सदैव अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन करता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...