उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू,आवेदन 23 जुलाई तक होंगे जमा

उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू,आवेदन 23 जुलाई तक होंगे जमा

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला रसद कार्यालय में बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की 107 उचित मूल्य दुकानों के आवेदन पत्र मिलना शुरू हो गए हैं।
जिला रसद अधिकारी भागूराम मेहला ने बताया कि बीकानेर ग्रामीण क्षेत्रों की 107 रिक्त/नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु 12 अप्रैल 2021 को विज्ञप्ति जारी की गई थी।  परन्तु सम्पूर्ण राज्य में कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के कारण लाॅकडाउन-कफ्र्यू लगने के कारण इसकी प्रक्रिया रूक गई थी। चूंकि अब राज्य में अनलाॅक की स्थिति बहाली हो गई है। उन्होंने बताया कि आवंटन की प्रक्रिया पुनः शुरू हो गई है।
महला ने बताया कि जिला रसद कार्यालय में 100 रूपये का भारतीय पोस्टल आॅर्डर जमा करवाने पर 28 जून 2021 से आवेदन पत्र मिलने शुरू हो जाएंगें। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई 2021 को सांय 04.00 बजे तक आवेदन पत्र वितरित किए जाएंगे व 23 जुलाई 2021 को सांय 04.00 बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे। उचित मूल्य की दूकानों के बारे में अधिक जानकारी जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...