कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का ‘हल्ला बोल’, गवर्नर हाउस का घेराव करने कल जयपुर में जुटेंगे किसान

केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में जारी है किसान आंदोलन, कल देश भर में गवर्नर हाउस का घेराव कर ज़ाहिर करेंगे विरोध, जयपुर में भी होगा राजस्थान के गवर्नर हाउस का घेराव, शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर किसान नेताओं ने बनाई रूपरेखा, सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर होंगे एकजुट- फिर करेंगे राजभवन कूच, राज्यपाल को सौंपा जाएगा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

जागरूक जनता नेटवर्क
जयपुर। केंद्रीय कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन जारी है। अब इसी कड़ी में अब किसान शनिवार यानी कल देश भर में गवर्नर हाउस का घेराव कर विरोध ज़ाहिर करेंगे। राजस्थान में भी गवर्नर हाउस के बाहर विरोध-प्रदर्शन की किसान नेताओं ने पूरी तैयारी कर ली है।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तय हुए इस कार्यक्रम से पहले आज किसान नेताओं ने रणनीति बनाई। बैठक के बाद किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में किसान राजधानी जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर एकजुट होंगे। इसके बाद यहां से गवर्नर हाउस की ओर कूच किया जाएगा।

https://twitter.com/himmatsinghgur1/status/1408313530080661505

किसान नेताओं ने बताया कि गवर्नर हाउस का घेराव करने के बाद राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर हुई इस तैयारी बैठक में किसान नेता राजाराम मील, कॉमरेड अमराराम और हिम्मत सिंह गुर्जर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...