भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

  • राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा
  • मोदी और भजनलाल सरकार के जनहितैषी कार्यों पर जनता ने लगाई मोहर
  • भजनलाल सरकार की ‘वन स्टेट—वन इलेक्शन’ पहल ने दिखाई देश को नई दिशा

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। भाजपा को नगर निगमों के साथ-साथ नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भी जनता का व्यापक समर्थन मिला है। राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं और इनके परिणामों में प्रदेश की जनता ने भाजपा को व्यापक समर्थन और आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की अवधारणा से करवाए गए निकाय चुनाव से ना केवल चुनावी खर्च में कमी आई है, बल्कि सरकार को विकास एवं जनकल्याण के लिए पर्याप्त समय भी मिल सकेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनावों के परिणामों में भाजपा को नगर निगमों में व्यापक सफलता मिली है तथा नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में भी पार्टी को जनता का मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 नगर निगम में से आज जारी 7 नगर निगम के परिणामों में 6 में भाजपा को भारी बहुमत प्राप्त हुआ है। इनमें अलवर, भीलवाडा, अजमेर, पाली, उदयपुर, भरतपुर में भाजपा का मेयर बना है। पार्टी ने जो संकल्प पत्र जनता के सामने रखा था, उस पर जनता ने विश्वास जताया है। भाजपा के निर्वाचित प्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेंगे और संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों में राजस्थान की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने, स्वच्छता का वातावरण बनाने और घर-घर शौचालय निर्माण जैसे कार्य हुए हैं। रेलवे के आधुनिकीकरण, डबल ट्रैक और विद्युतीकरण, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई परियोजनाओं, बांधों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण सहित आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से सहायता तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के प्रयास किए गए हैं। ‘मेक इन इंडिया’ के माध्यम से देश में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा दिया गया है। निवेशकों को आमंत्रित कर उद्योग स्थापित करने की दिशा में प्रयास हुए हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में ईआरसीपी को आगे बढ़ाने, यमुना जल समझौते को मूर्त रूप देने, पंजाब से राजस्थान को मिलने वाले पानी की व्यवस्था मजबूत करने तथा नर्मदा जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से भी आर्थिक सहायता दी जा रही है तथा फसल बीमा का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर सरकार का विशेष ध्यान है। ‘राइजिंग राजस्थान’ के माध्यम से प्रदेश में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा दिया गया है। प्रदेश में नए उद्योग स्थापित हुए हैं और रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। सरकारी भर्तियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का भी कार्य किया गया है। आमजन को सुरक्षित वातावरण देने के लिए अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही चिकित्सा, सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण पर भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। राजस्थान की जनता ने इन विकास कार्यों को महत्व देते हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि डोटासरा बड़े आदमी है, मैं उनके बराबर नहीं हो सकता। वो अपने परिवार को लाभ दिला सकता है,वो परिवार के सदस्य को नौकरी दिला सकते हैं, वो ओबीसी का क्रिमिलेयर होते हुए भी लाभ ले सकते है, मैं उनकी बराबरी नहीं कर सकता। उनका संगठनात्मक ढांचे की बात करें तो पाली के सादडी में उनके प्रत्याशी को शून्य वोट मिले, पाली में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को तीन वोट मिले, ऐसे में मैं उनसे बराबरी कैसे कर सकता हूं। हम संगठन में विश्वास करते है। डोटासरा अशोक गहलोत जी से टकराव कर सकते है, सचिन पायलट को बाहर निकालने का काम कर सकते हैं, जब विधानसभा से डोटासरा को बाहर भिजवाया जाता है तो वो माफी तक मांगने के लिए तैयार नहीं होते, ऐसे में नेता प्रतिपक्ष को सदन में आकर माफी मांगनी पड़ती है, ऐसे डोटासरा जी से मैं क्या बराबरी कर सकता हूं।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत-जापान शैक्षणिक सहयोग से विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर : डॉ. मनीष बियानी

BICON-2026 के दूसरे दिन : इंटेलिजेंट हेल्थकेयर, एआई और...

21वें इंडो-जापान इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस BICON-2026 का हुआ भव्य आगाज़

जापान में पढ़ाई, स्कॉलरशिप और करियर के अवसरों से...

डॉ धाकड़ दंपत्ति बने हाई इंटेंसिटी फिटनेस स्पोर्ट्स प्रतिस्पर्धा में प्रथम चिकित्सक दंपत्ति

हायरॉक्स सोलो अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जयपुर @ jagruk janta ....