कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस 30 जनवरी को,‘कुष्ठ के विरूद्ध, आखिरी युद्ध’ नारा होगा बुलंद

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 जनवरी को जिले में ‘कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस’  मनाया जाएगा।

बीकानेर@जागरूक जनता। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 जनवरी को जिले में ‘कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस’  मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस बार कुष्ठ के विरूद्ध, आखिरी युद्ध की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने विस्तार से जानकारी देते हुए आमजन से अपील की है कि इस बारे में पूरी जागरुकता बरतें और कुष्ठ रोग की जांच कराएं, कुष्ठ रोगियों की हर प्रकार से सहायता करें। कुष्ठ रोग एक मामूली बीमारी है, जो एक जीवाणु (लेप्रा बेसिली) से होता है, यह कोई छुआछूत का या आनुवंशिक रोग नहीं है। इसकी जांच एवं ईलाज सभी सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त में उपलब्ध है। कुष्ठ रोग की शुरूआत में पहचान एवं जांच करवाते हुए पूर्ण इलाज लिया जाए तो कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है एवं शारीरिक विकलांगता से बचा जा सकता है। इसका इलाज कुछ मामलों में छह माह एवं कुछ मामलों में 12 माह का हो सकता है। उन्होंने बताया कि चमड़ी पर चमड़ी के रंग से फीका, एक या एक से अधिक दाग या धब्बे जिसमें सुन्नपन, सूखापन, पसीना न आता हो, खुजली या जलन, चुभन न होती हो तो कुष्ठ रोग हो सकता है। शरीर पर, चेहरे पर, भौंहो के ऊपर, कानों के ऊपर सूजन-गठान, दाने या तेलीय चमक दिखाई पड़े, तो कुष्ठ रोग हो सकता है। हाथ पैर में सुन्नता, सूखापन एवं कमजोरी होने पर भी कुष्ठ की जांच करवाएं।

।।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...