कल से (14 सितम्बर ) होगी गणपति बप्पा के पांडाल में मूर्ति की स्थापना घर घर विराजमान होंगे गणपति बप्पा

माउंट आबू. माउंट आबू में 14 सितंबर से गणपति महोत्सव शुरू होगा। इस बार 36वें गणपति महोत्सव की स्थापना से पहले गणपति महोत्सव समिति के सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम राहुल श्रीवास्तव, थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ और नगर पालिका के अधिकारी शामिल थे।
समिति के सदस्यों ने प्रशासन को बताया कि इस बार मूर्ति की ऊंचाई 4 फीट तक तय की गई है। अगर कोई इससे ऊंची मूर्ति लाता है, तो प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगा। स्थानीय गणपति मंडलों और पंडालों के अध्यक्षों को भी मिट्टी के गणपति लाने और प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है। साथ ही डीजे की साइज की चौड़ाई निर्धारित रूप से अधिक नहीं होनी, जिससे कोई भी मुख्य मार्ग बाधित नही हो हो व आमजन कोई आने जाने में परेशानी हो । न ही ध्वज पताकाएँ निर्धारित साइज से ऊँची लगायी जाएं । कुल मिलाकर इस गणपति महोत्सव को सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने पर सहमति बनी. पर्यावरण को नुकसान न हो, इसके लिए मिट्टी की मूर्तियों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही, मूर्तियों में गहरे केमिकल रंगों का प्रयोग न करने को भी कहा गया है।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जानी, उपाध्यक्ष बद्री लाल काबरा, नगर प्रमुख प्रशांत सिंह, जिला सह सचिव दीपक त्रिपाठी और जिला संगठन प्रमुख प्रताप सिंह मकवाना सहित अन्य सदस्यों ने प्रशासन के सामने अपने विचार और सुझाव रखे। उन्होंने विसर्जन जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं के लिए पहले से तैयारी करने की बात कही।
उपखंड अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने बैठक के बाद बताया कि उन्होंने सभी समस्याओं की जानकारी ले ली है। पुलिस प्रशासन और नगर पालिका के साथ मिलकर व्यवस्थाओं को समय पर और सही ढंग से पूरा करने की कोशिश की जाएगी, ताकि स्थापना से लेकर पांच दिवसीय विसर्जन तक कोई अप्रिय घटना न हो।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸


