निगम की टीमों ने रविवार को भी की नालों की सफाई

निगम की टीमों ने रविवार को भी की नालों की सफाई

बीकानेर@जागरूक जनता। नगर निगम द्वारा नालों की सफाई के लिए गठित तीनों टीमों ने रविवार को भी विभिन्न नालों की सफाई की।
नगर निगम आयुक्त एएच गौरी ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता ने नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारियों के साथ मानसून से पूर्व नालों की सफाई के लिए चलाए जा रहे संयुक्त अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति नहीं हो, इसके मद्देनजर सभी नालों की सफाई करवा दी जाए। इस दौरान निगम आयुक्त के अलावा नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, निगम उपायुक्त पंकज शर्मा सहित दोनों विभागों के अभियंता मौजूद रहे। गौरी ने बताया कि अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) को इस कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं रविवार को भी इन तीनों टीमों ने नगर निगम के पीछे, पीबीएम अस्पताल सहित विभिन्न क्षेत्रों में नालों की सफाई की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related