
जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष पौधारोपण सप्ताह के अंतिम दिन गुरुवार को जिला प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ (प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग) के नेतृत्व में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुभम भैंसारे, उपवन संरक्षक, जयपुर उत्तर मनफूल विश्नोई, वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़, पीपल, कदम, कल्पवृक्ष, सहजन, कृष्णबरगद, बीलपत्र इत्यादि के 615 पौधे अटल वन, शाहपुरा में लगाए ।
प्रभारी सचिव ने कहा कि मानसून के दौरान पौधारोपण बड़ा ही पुण्य का कार्य है इससे वन्य जीवों को संरक्षण के साथ-साथ भूमि का क्षरण भी थमता है और प्राकृतिक संतुलन भी बना रहता है। उपवन संरक्षक ने बताया कि सप्ताह के दौरान विशेष अभियान चलाकर 2415 पौधे लगाकर क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित करने का सार्थक प्रयास विभाग द्वारा किया गया है।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


