निकाय चुनाव 2026 : योजनाओं के दम पर वोटर्स साधेगी BJP, प्रचार के लिए जयपुर से निकले रथ

25 लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे भाजपा के प्रचार रथ. सीएम ने 11 रथों को दिखाई हरी झंडी.

जयपुर: राज्य में करीब तीन साल से सत्ता में बैठी भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर निकाय चुनाव में वोटर्स को साधने की कवायद में जुट गई है. इसी कड़ी में रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से प्रचार रथ रवाना किए. प्रदेश के सभी 25 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रचार रथ जाएंगे और डबल इंजन की सरकार की योजनाएं बताकर निकाय चुनाव में मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे.

भाजपा मुख्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 11 प्रचार रथ रवाना किए. रथ में ‘मोदी संग राजस्थान’ थीम पर गाने बजाए जाएंगे. रथों पर किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की योजनाओं की जानकारी दी गई है.

सीएम-प्रदेशाध्यक्ष ने थामा एक झंडा: भाजपा मुख्यालय पर रविवार शाम हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अन्य नेताओं ने विक्ट्री साइन दिखाकर कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री भजनलाल और प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने एक ही झंडा थामा. सांसद मंजू शर्मा, निकाय चुनाव के लिए सह प्रभारी रोहन गुप्ता आदि भी मौजूद रहे.

जयपुर संभाग की सूचियों पर मंथन: कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शर्मा भाजपा मुख्यालय में बैठक में शामिल होने पहुंचे. बैठक में निकाय चुनाव में जयपुर संभाग के पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया गया. जिन कार्यकर्ताओं का टिकट फाइनल हो रहा है. उन्हें पार्टी कार्यालय से कॉल कर जानकारी दी जा रही है. फिलहाल कहा जा रहा है कि पार्टी की ओर से अधिकृत सूचियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी. जिनका टिकट फाइनल होगा, उनका सिंबल निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सीधा भेजा जाएगा.

जयपुर की 150 सीटों पर आखिर में नाम होंगे फाइनल: फिलहाल, भाजपा कार्यालय में जयपुर संभाग में आने वाले शहरी निकायों की टिकटों को लेकर मंथन चल रहा है. इसमें मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेता शामिल हैं. जयपुर ग्रामीण और अलवर जिले के निकायों के टिकट को लेकर रायशुमारी पूरी हो चुकी है. अलवर में प्रत्याशियों को पार्टी ऑफिस से फोन जाने शुरू हो गए हैं. सीकर, झुंझुनू और दौसा के बाद सबसे आखिर में जयपुर शहर के 150 वार्ड पर टिकट फाइनल होंगे.

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देश के 12 राज्यों में अगस्त में 58% तक कम बारिश, 20 साल में देश पर सबसे बड़ा मॉनसूनी संकट

तीन सितंबर तक मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और हिमाचल...

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...