पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल के तत्वावधान में महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास, महिला सशक्तिकरण, मनोरंजन एवं राजस्थानी लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “सेवा का सम्मान – सतरंगी लहरियाँ सावन महोत्सव 2026” का आयोजन रविवार को जैन मैरिज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में पीपाड़ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नरपत राज आर्य द्वारा हर घर हवन अभियान के तहत हवन के साथ हुआ। यह उनका 163वां हवन था। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं प्रतिभा आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

महोत्सव में मिस सावन महारानी 2026 का खिताब सुमन सोनी ने जीता, जबकि मिसेज सावन महारानी 2026 में प्रथम स्थान भगवती सोनी ने प्राप्त किया। विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता में सरोज माली ने हाड़ी रानी का स्वरूप प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति क्विज, युगल एवं सामूहिक नृत्य, एक मिनट की मनोरंजक प्रतियोगिताएं, सावन शक्ति रस्सा-कसी तथा मेहंदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय एथलीट स्नेहा जैन, मॉडल एवं फैशन डिजाइनर विनीता लक्ष्मण सिंह, मास्टर शेफ विजेता एवं सीधी मारवाड़ी कौशल्या चौधरी, भाजपा महिला प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी नीलम मुन्दड़ा एवं सलोनी दाधीच सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की। वहीं अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया नृत्यांगना नगीना एंड पार्टी की राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

आयोजक महिला मंडल की ओर से सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य संयोजक मेहराम गहलोत ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। संस्थान अध्यक्ष अरविंद टाक ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रभारी विनोद आर्य ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था।

कार्यक्रम का संचालन कवि मनीष सैनी एवं श्रवणदान शून्य ने किया। महिला मंडल की सरोज माली, टीना आर्य, रेखा सैनी, निर्मला, सुमन सोनी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहीं। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...