
माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल आबूराज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और हर वार्ड में जनसंपर्क तेज करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका बूथ का कार्यकर्ता है। हर कार्यकर्ता अपने वार्ड में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करे और पन्ना प्रमुख की टीम को पूरी तरह मजबूत करे। मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर हर घर तक संपर्क करना है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। वरिष्ठ भाजपा नेता संभाग प्रभारी ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठन के बल पर चलने वाली पार्टी है। संगठन ही हमारी असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता से काम करेंगे तो आबूराज में फिर से भाजपा का बोर्ड बनना तय है।
किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में प्रत्याशी के चयन को लेकर,संवाद किया। लोकसभा सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने आबू पर्वत में बजट देने में कोई कमी नहीं रखी है और गत महीने में मुख्यमंत्री ने आबू विकास समिति की भी बैठक ली है जिससे निश्चित रूप से आबू के विकास को नए पंख लगेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा कि इस निकाय चुनाव में महिला और युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को हर वार्ड में अभी से सक्रिय हो जाना चाहिए। घर-घर जनसंपर्क, महिला मतदाताओं से संवाद और युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम तेज किया जाए।
निकाय प्रभारी दानाराम चौधरी ने कहा कि आगामी दिनों में वार्ड स्तर पर बैठकें, मोर्चा की बैठक , प्रबुद्ध जनों से संपर्क , लाभार्थी संपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक को अजीत माड़न , पूर्व विधायक हेमराज मीणा , जिला सह प्रभारी आवड दान चारण, मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने भी संबोधित किया। इस दौरान नगर मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, शक्ति केंद्र संयोजक सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं आवेदक उपस्थित रहे।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


