जिला स्तर पर नगरीय निकाय के वार्डाे के लिए निकाली आरक्षण लॉटरी

पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ निकली गई लॉटरी

बालोतरा। नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत सोमवार को जिले के समस्त नगर निकायों के वार्डों के आरक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में नगर परिषद बालोतरा के 55 वार्डों, नगर पालिका समदडी के 25 वार्डों, नगर पालिका सिवाणा के 25 वार्डों, नगर पालिका जसोल के 20 वार्डों, नगर पालिका सिणधरी के 20 वार्डों, नगर पालिका धोरीमन्ना के 20 वार्डों, नगर पालिका गुडामालानी के 20 वार्डों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण प्रक्रिया के साथ नगर विकास न्यास के सचिव अशोक कुमार एवं चुनाव शाखा कार्मिकों के सहयोग से नन्ही बालिकाओं के द्वारा वार्ड आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।

नगर परिषद बालोतरा के कुल 55 वार्डो में 19 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये। जिसमें अनुसुचित जाति के लिए 2, अनुसुचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 4 एवं सामान्य के लिए 12 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिका समदडी के कुल 25 वार्डो में 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये। जिसमें अनुसुचित जाति के लिए 2, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 2 एवं सामान्य के लिए 5 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार नगर पालिका सिवाणा के कुल 25 वार्डो में 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई, जिसमें अनुसुचित जाति के लिए 2, अनुसुचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 1 एवं सामान्य के लिए 4 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिका जसोल के 20 वार्डो में से 6 वार्डों को लॉटरी प्रक्रिया के तहत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें अनुसुचित जाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 1 एवं सामान्य के लिए 6 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिका सिणध्री में कुल 20 वार्डो में से 7 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। जिसमें अनुसुचित जाति के लिए 2, अनुसुचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 1 एवं सामान्य के लिए 3 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिका धोरीमन्ना के कुल 20 वार्डो में 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये, जिसमें अनुसुचित जाति के लिए 2, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 1 एवं सामान्य के लिए 3 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। नगर पालिका गुडामालानी के कुल 20 वार्डों में से 6 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित करते हुए अनुसुचित जाति के लिए 1, अन्य पिछडा वर्ग के लिए 1 एवं सामान्य के लिए 4 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related