
माउंट आबू. माउंट आबू नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली गई है। इस लॉटरी के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के लिए वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। कुल 13 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी के लिए रखे गए हैं, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 2, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 5 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 5 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।
अनारक्षित श्रेणी में वार्ड नंबर 2, 3, 4, 5, 6, 14, 15, 17, 19, 20, 23, 24 और 25 शामिल हैं। इनमें से वार्ड नंबर 5, 14, 15 और 17 सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड नंबर 1 और 12 आरक्षित हुए हैं। वार्ड नंबर 1 ओबीसी महिला उम्मीदवार के लिए निर्धारित किया गया है।
अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड नंबर 7, 8, 13, 16 और 22 आरक्षित किए गए हैं। इनमें से वार्ड नंबर 13 और 16 अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
इसी तरह, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए वार्ड नंबर 9, 10, 11, 18 और 21 आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 9 और 11 अनुसूचित जनजाति की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
कुल 25 वार्डों में से 15 पुरुषों के लिए और 9 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। यह भी उल्लेखनीय है कि माउंट आबू नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित ओपन सीट पहले ही तय की जा चुकी थी.
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


