वर्ष 2023 तक ब्याज दर बढ़ायेगा फेडरल रिजर्व

वॉशिंगटन। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने कहा है कि उसे अगले दो साल में मुद्रास्फीति बढ़ने तथा श्रम बाजार में मजबूती की उम्मीद है और इसके बाद नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की जायेगी।
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने फेड की मुक्त बाजार समिति की बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुये कहा “हमें इस गर्मी के मौसम में रोजगार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यह स्पष्ट है कि हम काफी मजबूत श्रम बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। एक-साल में श्रम बाजार बेहद मजबूत हो जायेगा।”
फेड ने अपने बयान में वर्ष 2023 तक ब्याज दरों में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि दरें तभी बढ़ाई जायेंगी जब बेरोजगारी कम होगी और मुद्रास्फीति बढ़कर दो प्रतिशत से ऊपर पहुँच जायेगी। फिलहाल उसने नीतिगत ब्याज दरों को शून्य से 0.25 प्रतिशत के दायरे में अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।
फेड के बयान के बाद शेयर बाजारों में गिरावट देखी गई। सोने और चाँदी के दाम भी लुढ़क गये।
बयान में कहा गया है कि टीकाकरण के कारण कोविड-19 के संक्रमण में कमी आई है। इन सबके बीच केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को समर्थन देना जारी रखेगा। वह सरकारी प्रतिभूतियों के माध्यम से 80 अरब डॉलर और रेहन समर्थित प्रतिभूतियों के माध्यम से 40 अरब डॉलर की तरलता हर महीने बढ़ता रहेगा।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...