गोसेवा और हरियाली जीवन बचाने की दोनों हैं दो अनमोल धरोहर इनको बचाना सबसे बड़ा पुण्य :- गोपुत्र पं. मानस संजय मिश्र

जयपुर :- गौमाता सेवक समिति परिवार एवं सभी गौसेवकों गौभक्तों ने श्रावण मास हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर 63 वां गोसेवा महामहोत्सव श्रीराधा गोविंद गौधाम (गौशाला) राजावास जयपुर में गौमाता संकीर्तन एवं भजनों के साथ देवाधिदेव महादेव का मानस रुद्राभिषेक करते हुए सैंकड़ों गोभक्तो गोसेवकों एवं श्रद्धालुओं के साथ अपार हर्षोल्लास एवं भावविभोर होकर मनाया गया।

शुरुआत में गोपुत्र ज्योतिर्विद पंडित मानस संजय मिश्र ने सूर्य देव की साक्षी में भगवान् श्री गणेश, विष्णु राधाकृष्ण पूजन, वेदलक्षणा गौमाता पूजन, हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर सर्वपितृ तर्पण पूजन, सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व शांति के सामुहिक रुद्राभिषेक के साथ सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ दिव्य वेदलक्षणा गोमाता कृपा आरती के बाद गौशाला एवं गौधाम अध्यक्ष रमेश सुण्डा नियमित गौसेवकों नये जुड़े गौसेवकों को दुपट्टा, दक्षिणा प्रदान कर अभिनंदन सम्मान किया गया इसके बाद सभी गौसेवकों ने मिलकर गोमाता की पूजा एवं सेवा करके गुड़ केले व हरे चारे का भोग लगाकर श्रीराधा गोविंद गौधाम में वट, पीपल, अशोक, नीम, आंवला, एवं अनेक वृक्ष वृक्षारोपण कर पेड़ों पर पंछियों के लिए पानी के परिंडे व दाना पात्र लगायें, कीड़ी नगरा, एवं अन्य सेवाएं प्रदान करने साथ ही इस अवसर पर गोपुत्र ज्योतिर्विद पंडित मानस संजय मिश्र: ने महामहोत्सव में उपस्थित सभी गौसेवकों गौभक्तों एवं श्रद्धालुओं को जलवायु परिवर्तन एवं बढ़ते तापमान से बचने के लिए वर्षा ऋतू हरियाली अमावस्या पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का अखण्ड संकल्प दिलाकर पर्यावरण बचाओ सृष्टि बचाओ अभियान का श्रीगणेश किया साथ ही पण्डित मिश्र: ने गौसेवा, जीव सेवा को परम धर्म बताते हुए कहा कि समुद्र मंथन से उत्पन्न वेदलक्षणा कामधेनु गोमाता जो भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है वर्तमान में गौहत्या के कारण गौमाता विलुप्त होती जा रही है जिसकी रक्षा एवं संवर्धन करना अतिआवश्यक है जिससे कृषि और पर्यावरण संरक्षण में भी गौमाता का अतुलनीय योगदान है भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में गौमाता आस्था धर्म एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मूल धुरी है अतः सरकार तत्काल गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाकर गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा प्रदान कर हर ग्राम पंचायत पर एक गौशाला का निर्माण करे जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिले गौमय उत्पादों से रोजगार का नवसृजन हो इसके साथ ही पण्डित मिश्र: ने हिन्दू राष्ट्र एवं सनातन धर्म बोर्ड घोषित करवाने का सरकार से आह्वान किया एवं शासन प्रशासन सरकार से गोचर ओरण भूमि बचाने की मांग की एवं इस अवसर पर देश के सभी गोसेवकों एवं सभी भारतवासियों से गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए निवेदन करते हुए गोपुत्र पंडित मानस संजय मिश्र ने आह्वान करते हुए कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान महायज्ञ के तहत गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक क़ानूनी दर्जा प्रदान करने हेतु देश के हर गांव में हर ग्रामवासियों द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने का हस्ताक्षरित ज्ञापन सरपंच के माध्यम से राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को भेजकर सरकार को नींद से जगायें और बता दें भारत का हर नागरिक बेजुबान गौमाताऔं का बेरहम क़त्ल पर पूर्ण प्रतिबंध चाहता है एवं गौमाता राष्ट्रमाता या राष्ट्र आराध्या घोषित हो।

इस अवसर पर गोसेवक कमल प्रजापत एवं जगदीश मोदी ने राजस्थान सरकार से गोमाता को राज्यमाता का कानूनी दर्जा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गौमाता सेवक समिति परिवार की तरफ से श्रीराधा गोविंद गौधाम में 21 मण सुखा चारा, 601 पुली हरा चारा, गुड़ के कार्टून, चार तगारी दो फावड़े, 11 पेड़ वृक्षारोपण के लिए, पंछियों के लिए 21 दाना पात्र एवं परीण्डे, कीड़ी नगरा एवं गौमाता की अन्य सेवाओं के साथ श्रीराधा गोविंद गौधाम के विकास के लिए 11 हजार रूपए का चैक गौधाम के गोसेवक रामसिंह मीणा को प्रदान किया। समापन पर सामुहिक प्रसादी ग्रहण कर उपस्थित सभी गौसेवकों एवं श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया!

इस अवसर पर रामचंद्र , विनोद, महेंद्र, रामलाल, बजरंग लाल, रामजस प्रजापत,सतीश शर्मा, मनीष गुप्ता, अर्जुन सोनी, रामस्वरूप सुण्डा, दिनेश सैनी, करणीराम महाराज एवं समस्त गणमान्य राजावास निवासी आमजन उपस्थित थे साधुवाद जय गोमाता जय गोपाल।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैदिक ज्योतिषी और KP स्पेशलिस्ट इंजीनियर कुलदीप शर्मा ‘ज्योतिष प्राइड अचीवमेंट अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

जयपुर. जाने-माने वैदिक ज्योतिषी और KP स्पेशलिस्ट इंजीनियर कुलदीप...

परोपकार की प्रतिमूर्ति: बुधाराम Godara भाटीप

सांचौर @ जागरूक जनता। सेवा, समर्पण और परोपकार को...