सचिवालय मे खाद्य मंत्री ने किया Jaipur के महेन्द्र सिंह का सम्मान

जयपुर . राजस्थान मे खाद्य सुरक्षा योजना के तहत ‘गिव अप’ अभियान चलाया गया था। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से सक्षम एवं अपात्र लोगों को स्वेच्छा से राशन सहायता छोड़ना था ताकि जरूरतमंद गरीबों को योजना का लाभ मिल सके। अभियान के तहत करीब 95 लाख लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ भी छोड़ा है। अभियान मे जागरूक लोगों ने ऐसे सक्षम लोगों को प्रेरित भी किया। जयपुर पांच्यावला निवासी महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने अपनी निजी स्कार्पियो गाडी पर ‘गिव अप’ अभियान के पोस्टर लगाकर करीब 36000 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने प्रदेशभर मे पम्पलेटस बांटकर संपन्न लोगों को खाद्य सुरक्षा लाभ स्वेछा से छोड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि वास्तविक लोगों को इसका फायदा मिल सके। महेन्द्र सिंह राजपुरोहित के सम्मान मे शासन सचिवालय मे विशेष कार्यक्रम रखा गया। जिसमे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने उनका सम्मान किया। इस दौरान गोदारा ने उनके इस निस्वार्थ जनसेवा के जज्बे को पूरे समाज के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणादायक बताया। वही महेंद्र सिंह ने भी मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रहित और जन जागरूकता का उनका यह अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा।

रिएक्ट करें
♥️  👍 👎 😊 🌸      

https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA) की ओपीडी में ‘ब्रेस्टफीडिंग कक्ष’ का शुभारंभ

विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान सप्ताहभर चले जनजागरूकता, प्रशिक्षण...

खेत गन्ने और पपीते का, खेती हो रही थी नशे की! 1555 पौधे जब्त

आरोपी ने खेत में गन्ने और पपीते इस तरह...