मरीजों को बेहतर उपचार और जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोतरा @ jagruk janta। अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बुधवार को राजकीय नाहटा जिला चिकित्सालय एवं श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, वार्डों की व्यवस्थाओं तथा अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की गुणवत्ता एवं संचालन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों से अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या तथा उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इसके बाद अतिरिक्त जिला कलक्टर ने श्री अन्नपूर्णा रसोई पहुंचकर भोजन निर्माण प्रक्रिया, रसोई घर की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता तथा भोजन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भोजन कर भोजन की गुणवत्ता जांच की। उन्होने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा स्वच्छता संबंधी सभी मानकों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रसोई संचालकों से प्रतिदिन लाभान्वित होने वाले लोगों की संख्या, खाद्यान्न की उपलब्धता एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही कहा कि श्री अन्नपूर्णा रसोई राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसलिए भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं अस्पताल प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि अस्पताल एवं अन्नपूर्णा रसोई जैसी जनसेवा से जुड़ी संस्थाओं में व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


