
माउंट आबू. माउंट आबू में आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक नगर कांग्रेस द्वारा शनिवार को नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित बैठक के बाद हो रही है।
यह बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे माउंट आबू के होटल हिलॉक में होगी। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी करेंगी।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान ने बताया कि यह बैठक आगामी चुनाव की दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य वार्ड को सबसे मजबूत इकाई बनाकर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करना है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएंगे।”
बैठक में मुख्य रूप से वार्डवार चुनावी चर्चा, बूथ सशक्तिकरण और मतदाताओं से संवाद की रणनीति पर गहन मंथन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की भूमिका तय कर उन्हें जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएंगी।
इस बैठक में भाजपा के सभी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, वार्ड अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


