Radha गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी द्वारा जयपुर में संचालित ‘राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट’ को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2026’ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री ‘ प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में ‘राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नेवटा ( सांगानेर, जयपुर ) के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया जिसे ट्रस्ट के (मीडिया प्रभारी ट्रस्टी) श्री विमल चंद्रे ने ग्रहण किया। इस सम्मान समारोह में श्रीमान सतीश गुप्ता, विशेषाधिकारी, शिक्षामंत्री राजस्थान, जयपुर, श्रीमान संदेश नायक, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर, श्रीमान आशीष कुमार, अति. जिला कलेक्टर – चतुर्थ, जयपुर, श्रीमती मंजू शर्मा, संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, जयपुर, श्रीमती मुकुल कच्छावा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा, जयपुर उपस्थित रहे।

ट्रस्ट सचिव शरद गुप्ता ने बताया कि जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी दीदी की अध्यक्षता में संचालित राधागोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, जयपुर द्वारा नेवटा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 14 कंप्यूटर, कंप्यूटर टेबल, चेयर्स सहित कंप्यूटर लैब की स्थापना की गयी है, साथ ही एक लाइब्रेरी का भी सेटअप ट्रस्ट द्वारा किया गया है, इसके साथ ही एक बड़े साइज का वाटर कूलर 150/400 लीटर कैपेसिटी का भी विद्यालय को भेंट किया गया, इसके अलावा विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने हेतु 16 छत वाले पंखे, दो बड़ी अलमारी, 4 ऑफिस टेबल, 4 बड़ी ऑफिस चेयर्स भी सप्रेम भेंट की गयी।

इसके साथ ही 450 विद्यार्थियों को टिफ़िन बॉक्स, स्टेशनरी किट, एवं बिस्कुट चॉक्लेट इत्यादि सामान का वितरण भी किया गया। राधा गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट ‘को दिनाँक 28 जून 2025 को ‘जयपुर जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह – 2025 ‘ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ( राजस्थान सरकार ) द्वारा अभिनन्दन स्वरूप ‘शिक्षाश्री’ प्रशस्ति पत्र से पिछले वर्ष भी सम्मानित किया गया था । शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिये ट्रस्ट द्वारा प्रदत्त विशेष सहयोग के लिये ये प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया था।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...