बीकानेर : मंत्री कल्ला के प्रयास लाये रंग,सैटेलाइट अस्पताल में कोविड केयर वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 70 लाख रुपये

मंत्री कल्ला के प्रयास लाये रंग,सैटेलाइट अस्पताल में कोविड केयर वार्ड के विकास पर खर्च होंगे 70 लाख रुपये

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय (सैटेलाइट हॉस्पिटल) में कोविड वार्ड में विकास कार्यों पर 70 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसके लिए सीएसआर के तहत राशि जारी की गई है। ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला को मंगलवार को रिन्यु पावर के वाइस प्रेसीडेंट श्री मनोज गुप्ता ने जयपुर में इसका आशय पत्र सौंपा।
डॉ. कल्ला ने बताया कि सैटेलाइट चिकित्सालय में 70 लाख रुपये की यह राशि 50 बैड के कोविड वार्ड के संवर्धन और विकास के लिए खर्च होगी। इससे बीकानेर शहर में कोविड के प्रसार और रोकथाम में मदद मिलेगी। ऊर्जा मंत्री को वाइस प्रेसीडेंट श्री गुप्ता ने बताया कि रिन्यू पावर द्वारा बीकानेर एवं जैसलमेर में एम्बूलेंस वाहन, हॉस्पिटल बैड, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पीपीई किट भी उपलब्घ कराए गए हैं। ऊर्जा मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग के लिए रिन्यू पावर का आभार जताया। इस मौके पर रिन्यु पावर के महाप्रबंधक हरेन्द्र चौहान तथा उप महाप्रबंधक प्रमोद चौहान भी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...