
जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति (IPS), गौतम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं मेंटल हेल्थ फाउंडेशन जयपुर के संयुक्त तत्वाधान से 24 जून को गौतम अस्पताल के सभागार में महिला मानसिक स्वास्थ्य विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विश्वविद्यालयों, एमिटी यूनिवर्सिटी, आई आई एस यूनिवर्सिटी, अपेक्स यूनिवर्सिटी के करीब 90 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में महिलाओं के व्यक्तित्व की विकृति को किस प्रकार सही तरीके से समझा जा सकता है तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सोशल मीडिया के इनफ्लुएंसर को किस प्रकार महिला सशक्तिकरण से जोड़ा जाए इन विषयों पर विद्यार्थियों ने अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत में एमेरिटस प्रोफेसर डॉ शिव गौतम ने महिलाओं को मानसिक रूप से सशक्त होने की बात पर कहते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में मानसिक रूप से सशक्त महिला ही ना केवल स्वयं अपितु परिवार व समाज को भी बेहतर दिशा में ले जा सकती है।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ सुशीला पारीक एवं डॉ मनीषा गौड़ ने प्रतियोगियों की सृजनशीलता व सही मुद्दों व तार्किक भागीदारी की सराहना की ।
गौतम हॉस्पिटल की सीईओ राजश्री गौतम ने स्वरचित कविता के साथ नारी की महिमा के बारे में बताया एवं नारी का सशक्तिकरण हमारे समाज के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसके बारे में बात की। डॉ अनीता गौतम ने सभी आगंतुको का, छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


