होनहार राजस्थान कार्यक्रम को लेकर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ,PEEO , केजीबीवी संस्था प्रधानों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

होनहार राजस्थान कार्यक्रम को लेकर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ,PEEO , केजीबीवी संस्था प्रधानों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के  प्रारंभ  मे कोरोना महामारी से दिवंगत शिक्षकों को दो  मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजकुमार शर्मा ने जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों को दिनांक 7 जून 2021 से प्रारंभ होने जा रहे नवीन शैक्षिक सत्र 2021-22 में राजस्थान  सरकार  एवं शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों के अध्ययन की निरंतरता के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री हेतराम  सारण ने  निर्देशित किया कि राज्य सरकार एवं विभाग के निर्देशानुसार कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में विद्यार्थियों को घर पर रहते हुए अध्ययन  के लिए सत्र 2021-22  में संचालित किए जा रहे -” आओ घर से सीखे-2.0 ” कार्यक्रम का विद्यालयों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो एवं यू डाइस फिडिग कार्य 2020 -21 को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा श्री दयाशंकर अडावतिया ने  प्रवेश उत्सव प्रथम चरण में नवीन नामांकन वृद्धि हेतु प्रयास करने के लिए कहा।  सहायक परियोजना समन्वयक कैलाश बडगुजर ने बताया  की नवीन शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों से  सर्वप्रथम संपर्क कर, वार्तालाप कर तथा उन्हे कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में संबलन प्रदान करें तथा उनसे जुड़ाव सुनिश्चित करें। कार्यक्रम अधिकारी श्री शिवशंकर चौधरी ने कोविड-19 की वैश्विक महामारी के कारण शिक्षा से वंचित ड्रॉपआउट बालक बालिकाओं का विधालय से जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया । कार्यक्रम अधिकारी श्री पृथ्वीराज लेघा द्वारा स्माइल व्हाट्सएप ग्रुप  से विद्यार्थियों को जोड़ने तथा विद्यार्थियों द्वारा नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित करने हेतु आह्वान किया गया। बैठक में सभी ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारियों  एवं  ब्लॉकवार कुछ संस्था प्रधानों ने  अपने विचार रखें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...