बीकानेर : बेख़ौफ चोरों के हौसले इतने बुलन्द की उसी जगह 24 घण्टे में ही कर डाली दूसरी वारदात

बीकानेर : बेख़ौफ चोरों के हौसले इतने बुलन्द की उसी जगह 24 घण्टे में ही कर डाली दूसरी वारदात

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में चोरों के हौसले इतने बुलन्द है कि एक ही थाना क्षेत्र में 24 घण्टे के अंतराल में दूसरी वारदात को अंजाम दे दिया गया ।  घटना पीबीएम हॉस्पिटल परिसर की है । जंहा 24 घण्टे में 2 मोटरसाइकिलों को चोर ले उड़े इस आशय के दो अलग-अलग मुकदमें सदर थाने में दर्ज हुए है । पहली घटना पीबीएम के कैंसर हॉस्पिटल के पास की है, परिवादी राहुल आचार्य निवासी दम्माणी चौक ने सदर थाने में परिवाद दिया कि उसकी मोटरसाइकिल केंसर हॉस्पिटल के पास खड़ी थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया । जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एचसी साहबराम को सौंप दी है ।
वंही दूसरी घटना रामेश्वरलाल प्रजापत निवासी व्यास कॉलोनी के साथ घटी जिनकी मोटरसाइकिल पीबीएम के जनाना हॉस्पिटल के पास खड़ी थी जिसे भी कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया । परिवादी द्वारा लिखित शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एचसी लक्ष्मण नेहरा को सौंप दी है । बता दे, पीबीएम में आए दिन चोरियां होती रहती है जिससे मरीजो के साथ आए हुए परिजन इनके शिकार हो जाते है, ऐसे में हॉस्पिटल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सन्देह के घेरे में है आखिर इन चोरियों पर अंकुश क्यों नही लग रहा ? यह एक बड़ा सवाल है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...