विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय छात्रावासों में किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय छात्रावासों में किया पौधारोपण

बीकानेर@जागरूक जनता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डाॅ. समित शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को विभाग के राजकीय छात्रावासों में स्थानीय मौसम तथा जलवायु के अनुसार शीघ्र बढ़ने वाले दीर्धायु छायादार, फलदार और फूलदार पौधे लगाए गए और इनकी निरन्तर देखरेख के लिए सभी छात्रावास अधीक्षकों एवं कार्मिकों को पाबंद किया गया।
विभाग के उपनिदेशक एलडी पंवार ने बताया कि जिले के डाॅ. बी. आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास, बीकानेर, लूणकरनसर, श्रीडूगरगढ, देशनोक, नोखा, कोलायत, दियातरा, बज्जू, खाजूवाला, पूगल एवं सावित्री बाई फूले कन्या छात्रावास, बीकानेर, महाविद्यालय स्तरीय राजकीय कन्या छात्रावास बीकानेर व राजकीय आदर्ष देवनारायण छात्रावास आदि में पौधारोपण किया गया।
इस दौरान आंवला, अमरूद, बेर, शीशम, अनार, गूलमोहर, नीम आदि पौधे लगाए गए। छात्रावास अधीक्षक मीनू डाबी, श्रवण कुमार विश्नोई, महेन्द्र जाट, भरतदान, श्यामसिंह, जुगल सिंह, मालचन्द आदि द्वारा पौधारोपण किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल.डी.पंवार ने मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, राजकीय कन्या महाविद्यालय स्तरीय छात्रावास आदि में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति जागरुक रहे तथा इस दिशा में प्रभावी कार्य हों। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...